साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफसाइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ

सहयोग शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 127 आवेदन प्राप्त, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

पूर्व मंत्री नौशाद आलम की मौजूदगी में लगा जनसमस्या समाधान शिविर, बिजली, भूमि , जोब कार्ड और राशन से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 2, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के तातपौआ पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। बिहार उर्दू एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नौशाद आलम की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

शिविर में किशनगंज उप समाहर्ता सुनीता कुमारी, बीडीओ अहमर अब्दाली, कृषि पदाधिकारी, थानाध्यक्ष मोहम्मद मकसूद अशरफी, बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहित पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया अलीना खातुन और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बिजली, सिंचाई, कृषि, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, भूमि विवाद जोब कार्ड समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन के माध्यम तथा मौखिक रूप से अधिकारियों को सौंपे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और सुझाव भी रखे।

बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने कहा कि ऐसे सहयोग शिविर जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए इसे स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में यह शिविर महत्वपूर्ण साबित हुआ तथा लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने से भी निजात मिलेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले