जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफरजनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफर

सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय

मुरादाबाद में डीएम कैंप कार्यालय पर सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, May 17, 2026

मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने सोने की खरीद और बुलियन कारोबार को लेकर सख्त रुक अपनाना शुरू कर दिया है। पीएम और सीएम की अपील के बाद सराफा कारोबारियों के साथ बैठक शुरू हो गई है।

जिसमें बताया जा रहा है कि ठोस सोना यानी बुलियन और गोल्ड बार की बिक्री कम होने से सोने के आयात में कमी आएगी। इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाला दबाव घटेगा और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी व्यापारियों से अपील की कि वे देशहित और सर्वोपरि रखते हुए बुलियन और गोल्ड बार की बिक्री न करें। ग्राहकों को पुराने आभूषणों को रिसाइकल और रीडिजाइन कर नए गने तैयार करने के लिए प्रेरित करें। शनिवार को मंडल के रामपुर, संभल अमरोहा और बिजनौर में जानकारी दी गई। अमरोहा में राज्यकर संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता, रामपुर में संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, संभल में उपयुक्त लल्लन प्रसाद यादव और बिजनौर में उपयुक्त संजय सिंह ने व्यापारियों को सरकार के निर्देशों की जानकारी दी। बताया गया कि वर्तमान परिस्थितियों में अनावश्यक सोने की खरीद कम करना राष्ट्रीय हित में जरूरी कदम है। रामपुर में उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केएम टंडन आदि मौजूद रहे। व्यापारिक संगठनों ने सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उधर मुरादाबाद में भी प्रशासन ने सर्राफा व्यापारियों की बैठक आज डीएम कैंप कार्यालय बुलाई गई है। डीएम एसएसपी की अध्यक्षता में यह बैठक आज की जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में बुलियन कारोबार, सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। अपर आयुक्त ग्रेड वन अशोक कुमार सिंह, अपर आयुक्त ग्रेट 2 एस आइबी आर ए सेठ ने बताया कि मंडल के चार जनपदों में बैठक हो चुकी है। आज मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले