बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियानबिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

भीमनगर में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूचना का सत्यापन करने के बाद भीमनगर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 1, 2025

One person arrested with illegal liquor in Bhimnagar

सुस्मित मुन्ना संवाददाता सुपौल । भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूचना का सत्यापन करने के बाद भीमनगर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आदित्य कुमार, पिता मुखिया ठाकुर, निवासी भीमनगर को 9.425 लीटर अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी इस शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखे हुए था। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता है या नहीं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले