धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 176 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

वाहन चेकिंग में पकड़ा गया मादक पदार्थ का बड़ा खेप, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

Araria police arrest 5 smugglers with 176 litres of codeine-containing cough syrup

प्रिंस कुमार अररिया । अररिया आरएस (रेलवे स्टेशन) और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कुल 176 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रविवार शाम को एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने दी।

नहर चौक पर भागने की कोशिश करते पकड़े गए तस्कर

एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरएस थाना पुलिस द्वारा हरिया नहर चौक पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मुड़बल्ला की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन पुलिस जांच को देखकर तेजी से मोड़ने और भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।

पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट से एक बोरा और डिक्की से तीन सफेद बोरा, कुल 103 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।

अन्य ठिकानों से भी मिली बड़ी मात्रा

हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फरार हुए एक तस्कर और बताए गए अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान:
अली मुर्तुजा के मौसी के घर से 59 लीटर कफ सिरप बरामद हुआ।
रजी अहमद के घर से 14 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।

इस प्रकार, पुलिस ने कुल 176 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

इस मामले को लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 212/25 दिनांक 30.11.2025 को एनडीपीएस एक्ट और 111(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच तस्करों की पहचान इस प्रकार है:

  1. मो. शफी अहमद (27 वर्ष):इस्लामनगर, वार्ड सं. 26 (नगर थाना)
  2. मो. साहेब (32 वर्ष):आज़ादनगर, वार्ड सं. 19 (नगर थाना)
  3. मो. आशिक (22 वर्ष): गैयारी, वार्ड सं. 5 (नगर थाना)
  4. अली मुर्तुजा: मोहनी, वार्ड सं. 10 (बौसी थाना)
  5. रजी अहमद: बेलवा घाट टोला, वार्ड सं. 8 (बौसी थाना)

जब्ती और गिरफ्तारी में शामिल थे ये अधिकारी: छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार, अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, मन्नान अंसारी, राजनारायण यादव, पूनम कुमारी, सिपाही प्रिंस कुमार, प्रीतम कुमार और लव कुमार शामिल थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले