एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरीएम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक ने लिया जायजा

गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं, जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य: विजय कुमार मंडल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 29, 2025

MLA inspected the beautification work of the historic Sundarnath Dham temple.

प्रिंस कुमार अररिया । सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल ने आज कुर्साकांटा स्थित ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक, जो कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं, ने अपने समर्थकों और समिति के सदस्यों के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

गुणवत्ता पर सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान विधायक विजय कुमार मंडल ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी को काम की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

पौराणिक महत्व और भक्तों की आस्था

मौके पर विधायक विजय कुमार मंडल ने सुन्दरनाथ धाम मंदिर के पौराणिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह धाम न केवल बिहार समेत देश के शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है, बल्कि सावन महीने और महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में नेपाली श्रद्धालु भी यहाँ पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से लगातार इस ऐतिहासिक मंदिर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बाबा सुन्दरनाथ धाम के सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण की घोषणा की थी और इसके लिए तुरंत राशि जारी कर काम शुरू करवाया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द ही पूरा किया जाएगा, जिससे भक्तों को और बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले