सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

सामूहिक रक्तदान शिविर में डीएम ने किया रक्तदान

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्वयं रक्तदान किया और जिले के समस्त नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 28, 2025

DM donated blood in the mass blood donation camp.

संवाददाता विजय शिवहर

शिवहर –सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को एक सामूहिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
​जिलाधिकारी ने किया रक्तदान, लोगों से की अपील:
​शिविर की शुरुआत करते हुए, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्वयं रक्तदान किया और जिले के समस्त नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की।​​सिविल सर्जन सह अधीक्षक, डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी दी कि आज के शिविर में डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान), शिवहर के सदस्यों ने सक्रिय रूप से रक्तदान किया।

इस प्रेरणादायक पहल के परिणामस्वरूप, शिविर में कुल 17 यूनिट ब्लड सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सका। ​डॉ. कुमार ने सभी रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद किया और आम लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिवहर का स्वास्थ्य विभाग जिले में बेहतर लोक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। ​​इस शिविर में डायट के प्राचार्य, ब्लड बैंक काउंसलर श्रीमती इंदु कुमारी, प्रयोगशाला प्रावैधिकी, अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले