सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

नवहट्टा थाना में बिना सबूत झूठा केस को लेकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

पिता की पैतृक सम्पत्ति को हड़पने की नियत से झूठा फौजदारी मुकदमा दर्ज करवाते रहते हैं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 27, 2025

Appeal for justice to the Superintendent of Police regarding a false case without evidence in Navhatta police station.

अजय कुमार सहरसा । जिले के नवहट्टा थाना अध्यक्ष के ऊपर अपराधियों से मिली भगत के कारण बिना सबूत के झूठा मुकदमा में फंसाए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में नजराना खानम पिता मो मुर्तुजा खान, साकिन- नौवहट्टा, वार्ड नं- 12, थाना नौवहट्टा, जिला सहरसा निवासी ने कहा कि मेरे पिता मो मुर्तुजा खान पिता स्व सुबेदार खान एक प्रतिष्ठित समाजसेवी व्यक्ति हैं। मेरे पिता को कोई पुत्र नहीं है। उन्हें कुल पाँच बेटियों हैं, वो इस वजह से मेरे पिता की पैतृक सम्पत्ति को हड़पने की नियत से झूठा फौजदारी मुकदमा दर्ज करवाते रहते हैं ।

उन्होने कहा कि उपरोक्त मुकदमा जो कि मेरे पिता वगैरह पर किया गया है, वह बिल्कूल झूठा है। उक्त कांड में रिजेन मंडल उर्फ रिजेन कामत पिता बाकू मंडल शाहीडीह नवहट्टा, सत्यनारायण चौधरी पिता तारिणी चौधरी, नवीन निषाद पिता स्वर्गीय सोती मुखिया गवाहों का सूचक द्वारा जिक किया गया है। उन सभी गवाहों द्वारा न्यायालय में शपथपत्र इस आशय का दिया गया है कि उक्त घटना उनलोगों के सामने घटित नहीं हुई है वो उक्त तरह का कोई काण्ड नहीं हुआ है।

इससे जाहिर यो साबित होता है कि सूचक द्वारा उक्त मुकदमा जमीन हड़पने की नियत से किया गया है। इसके पूर्व मेरे पिता वगैरह पर नौवहट्टा थाना कांड संख्या 234/2024 अन्दर धारा 126(2), 115, 109, 303(2), 308(2), 61(2), 352(2), 3(5) BNS दर्ज किया गया था जो कि पर्यवेक्षण के बाद असत्य पाया गया।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सें मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित न्याय की गुहार लगाई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले