राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम - 17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफरराष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम - 17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर

सदर एसडीपीओ ने किया रोशना थाने का निरीक्षण

कांडों के निष्पादन एवं गस्ती में तेजी लाने का दिया निर्देश , रोशना मॉडल थाना भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 26, 2025

Sadar SDPO inspected Roshna police station.

ब्यूरो चीफ कटिहार

कटिहार-सदर एसडीपीओ अभीजीत सिंह ने बुधवार को रोशना थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों की समीक्षा की और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न पंजीयों का भी निरीक्षण किया। जिसमें गुंडा पंजी, गिरफ्तारी पंजी, स्टेशन डायरी,फरारी पंजी,हाजत पंजी,मालखाना आदि शामिल थे। उन्होंने थाना अध्यक्ष को कांडों के निष्पादन, ठंड को लेकर रात्रि गस्ती में तेजी लाने एवं आम लोगों के साथ मिलकर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था एवं ला एंड ऑर्डर स्थापित करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने बताया कि कुछ कमियां पाई गई है।जिसको सुधार करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उन्होंने रोशना मॉडल थाना भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य स्थल पर उपस्थित मुंशी से पूछताछ किया। मुंशी द्वारा बताया गया कि फरवरी माह में निर्माण कार्य पूर्ण कर थाना को सुपुर्द कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले