अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।

सिमरी बख्तियारपुर के बलवाहाट बाजार में नव निर्वाचीत विधायक ने किया रोड शो

पहली बार जीत हासिल करने पर विधायक संजय सिंह ने सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 26, 2025

The newly elected MLA held a road show in Balwahat market of Simri Bakhtiyarpur.

अजय कुमार,सहरसा/बिहार। नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को बलवाहाट पहुंचे। जहां उन्होंने बलवाहाट मुख्य बाजार सहित विभिन्न इलाकों में रोड शो किया। इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह उनका अभिनंदन किया। पहली बार जीत हासिल करने पर विधायक संजय सिंह ने सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता ने विकास को चुना है और सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उन्हें आशीर्वाद देकर एक बड़ी नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक ने जनता को विश्वास दिलाया कि वे उनके भरोसे और उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता ने मोदी-नीतीश की जोड़ी को भरपूर समर्थन दिया, जिससे बिहार में एनडीए को भारी बहुमत मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता ने विकास को गति देने के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार को चुना है। इस मौके पर गजेंद्र पासवान, प्रियनंदन गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ, लोजपा (रा) के प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर रजक, पंसस परितोष कुमार, राजवीर सिह, शिवेंद्र पौद्दार, जवाहर गुप्ता, किशु खेतान, गुंजन सिंह, रंजीत मेहता, मुनचून पोद्दार सहित अन्य एनडीए नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले