अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।

नव निर्वाचित विधायक ने नप कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक की अध्यक्षता सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन ने की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 26, 2025

The newly elected MLA held a review meeting with officials of various departments in the auditorium of the Nagar Panchayat office.

अजय कुमार,सहरसा/बिहार । जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह ने बुधवार को नप कार्यालय के सभागार में सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन ने की।

बैठक में एसडीएम आलोक राय, बीडीओ जयकिशन,नप ईओ रामविलास दास ने विधायक को फूल माला पहना व पाग चादर देकर सम्मानित किया। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से विधायक ने एक एक कर परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद विधायक ने मौजूद सभी पदाधिकारियों से उनके कार्य योजना की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल के कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल के बारे में काफी शिकायत मिल रही है।

जिसे अविलंब दूर करें। अगर किसी प्रकार की परेशानी आती हो तो मुझे जानकारी दे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अस्पताल में रहनी चाहिए। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो। अस्पताल के आसपास असामाजिक तत्वों का आना जाना न हो इसका विशेष ध्यान रखने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का समुचित इलाज हो। इसके साथ ही विधायक ने सभी पदाधिकारियों से जनता के कामों को प्राथमिकता देने की अपील की।

उन्होंने किसी भी कार्यालय में दलालों का प्रभाव न हो और जनता के कामों को आसानी से करने का निर्देशपदाधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसपर विशेष ध्यान रखें। अंत मे उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि ये जनता की सरकार है। कोई राजतंत्र नहीं है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने अपने कार्यो का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले