सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

अंकिता सिंह ने सिविल कोर्ट अपर डिविजन क्लर्क की परीक्षा में पाई सफलता

अंकिता सिंह ने सिविल कोर्ट अपर डिविजन क्लर्क की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 24, 2025

Ankita Singh cleared the Civil Court Upper Division Clerk exam.

अजय कुमार/सहरसा

बिहार। जिले के नौहट्टा प्रखंड के शाहीडीह गांव वार्ड संख्या–14 की प्रतिभाशाली बेटी अंकिता सिंह ने सिविल कोर्ट अपर डिविजन क्लर्क की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अंकिता सिंह, पिता रमण कुमार सिंह तथा माता श्रीमती कविता सिंह की सुपुत्री हैं।अंकिता ने अपने सफलता श्रेय अपने माता पिता एवं गुरजनों व सहपाठियों को दिया है।उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सर्व सुलभ व त्वरित न्याय के सहयोग व सहायता प्रदान करूंगी।

ज्ञात हो कि कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंकिता ने यह उपलब्धि हासिल की है।उनकी पहली नियुक्ति जिला व सत्र न्यायालय सीवान मे हुई है।अंकिता की सफलता की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं गांव–क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायी मिसाल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगे की सफलताओं की कामना की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले