सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

नालंदा के मोहनपुर मत्स्य हैचरी परिसर में विश्व मत्स्य दिवस 2025 का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि उप-मत्स्य निदेशक, बिहार सरकार आभास प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

World Fisheries Day 2025 was celebrated in a grand manner at Mohanpur Fisheries Hatchery Complex, Nalanda.

अमन चौधरी जिला कोऑर्डिनेटर नालंदा बिहार

बिहार । आज नालंदा के स्थित मोहनपुर मत्स्य हैचरी परिसर में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-मत्स्य निदेशक, बिहार सरकार आभास प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नीलम कुमारी, मत्स्य प्रसारक मितलेश कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आए मत्स्य पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में राजकुमार केवट, जय केवट, भोला यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

मत्स्य पालकों ने रखीं अपनी समस्याएँ समारोह के दौरान नालंदा जिले के मत्स्य पालकों ने अपने क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को उप-मत्स्य निदेशक आभास प्रसाद के समक्ष रखा। प्रसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और मत्स्य पालकों को सभी जरूरी तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सिलाव मत्स्य जीवि समिति द्वारा धन्यवाद कार्यक्रम के अंत में सिलाव मत्स्य जीवि समिति के मंत्री श्री शिव नंदन प्रसाद ने सभी अधिकारियों, अतिथियों तथा उपस्थित मत्स्य पालकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मत्स्यपालकों को जागरूक करने, तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले