एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

कुशीनगर फाजिलनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सुमही बुजुर्ग स्थित बूथ संख्या 424 पर उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान शारदा सिंह कुशवाहा के आवास

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, July 26, 2026

कुशीनगर फाजिलनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सुमही बुजुर्ग स्थित बूथ संख्या 424 पर उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान शारदा सिंह कुशवाहा के आवास पर किया गया, जहां फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण, सेवा और सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विचार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रहा है तथा समाज में नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचा रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्रा, राना सिंह कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष पंकज गुप्ता, गेनालाल कुशवाहा, रुदल कुशवाहा, सुदर्शन सिंह, पुजारी शास्त्री, शिवनारायण शर्मा, उमेश शर्मा, राजन शर्मा, केदार गुप्ता, बेलाश कुशवाहा, गोधन गौड़, हरि शर्मा, रामप्रवेश गुप्ता, राजू, सूरज, अनूप, मुन्ना, ज्ञान प्रकाश मौर्य, दुर्गा, आदर्श, प्रियांशु, सुजीत कुशवाहा, भगवान लाल, हीरालाल, बशिष्ठ कुशवाहा, मैनेजर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले