एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

पडरौना नगर पालिका को मिली आधुनिक मशीनों और नए वाहनों की सौगात :- अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया पूजन

पडरौना, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना में नगर की स्वच्छता, सीवर व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जलकल भवन परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नए वाहनों एवं आधुनिक मशीनों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

पडरौना, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना में नगर की स्वच्छता, सीवर व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जलकल भवन परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नए वाहनों एवं आधुनिक मशीनों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें नगर सेवा के लिए समर्पित किया।

नगर पालिका को प्राप्त संसाधनों में दो स्काई लेडर वाहन, दो कूड़ा लोडिंग डम्पर और दो सीवर सेफ्टी मशीनें शामिल हैं। इन आधुनिक उपकरणों के शामिल होने से नगर में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा, वहीं सीवर की सफाई सुरक्षित और तेज़ी से हो सकेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में भी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में पडरौना नगर लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नई मशीनों और वाहनों के संचालन से कर्मचारियों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नगर पालिका परिषद स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित पडरौना के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में सभासद अनिल जायसवाल, मोनू सिंह, श्याम साहा, रामआश्रय गौतम, छोटेलाल कुशवाहा, गोलू, महेंद्र चौधरी, मनोज सिंह, बृजेश शर्मा, सन्नी मिश्रा, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, मंथन सिंह, मृत्युंजय दीक्षित, अनिल पाण्डेय, भोला साहा, अजय शर्मा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता/मान्धाता कुशवाहा / दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले