प्रचंड गर्मी के बाद ठंडा पड़ा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक राहत - लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, नए घर में शिफ्ट हुए पूर्व CM - फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत - इंतजार हुआ खत्म, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट - राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से राहत, 'भारतीय राज्य से लड़ाई लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग खारिजप्रचंड गर्मी के बाद ठंडा पड़ा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक राहत - लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, नए घर में शिफ्ट हुए पूर्व CM - फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत - इंतजार हुआ खत्म, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट - राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से राहत, 'भारतीय राज्य से लड़ाई लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग खारिज

कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

जन कल्याण सुरक्षा संघ का चतुर्थ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ संपन्न!

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, December 15, 2025


पीलीभीत
जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वावधान में सदर पीलीभीत के भारत मुकुट बैंक्विट हॉल के प्रांगण में संगठन का चतुर्थीय स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया आपको बताते चलें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने वक्तव्य में संगठन की सराहना करते हुए कहा कि आज जन कल्याण सुरक्षा संघ गरीब एवं मजदूर व मजलूम लोगों की हर समस्या के लिए समाजसेवी संस्था के रूप में सामने खड़ा है तथा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए यहां तक की पशु पक्षियों यानी कि पर्यावरण के हित के लिए भी कार्यरत है जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. विवेक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन पशु पक्षियों मानव तथा पर्यावरण प्रदूषण पर विशेष रूप से काम करता है संगठन से हर वर्ग हर मजहब के लोग लगातार जुड़ने जा रहे हैं कार्यक्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों की ओर प्रकाश डाला उन्होंने कहा यह संगठन जन समस्या को ध्यान में रखते हुए धरातल पर लाया गया तथा हम लोग जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं यह कोई राजनीतिक मंच नहीं ना ही राजनीतिक संगठन है इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के गरीब तब के के लोग जिनकी उम्र लगभग 40 प्लस थी उन लोगों को कंबल देकर के सम्मानित किया गया तथा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सचिव श्रीपाल सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों को उजागर किया गया तथा संगठन के बरेली मंडल प्रभारी रामनिवास कश्यप द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए किसानों एवं मातृशक्ति की सराहना करते हुए संगठन की नीतियों की समाज सेवा में निरंतर संलग्न जन कल्याण सुरक्षा संघ की भूमिका का विस्तृत वर्णन किया इस अवसर पर एड. जागीर सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष बरेली राय सिंह यादव मंडल कार्यकारी सदस्य बरेली लक्ष्मी सक्सेना जिला अध्यक्ष महिला, पूनम देवी वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला, बृजेश सिंह जिला सचिव, लुकमान खान जिला संगठन मंत्री, एडवोकेट जागीर सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष बरेली विमला शर्मा मंडल उपाध्यक्ष महिला बरेली, शमशाद हुसैन जिला उपाध्यक्ष , पूरनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष योगेश वर्मा ,अजय पाल दिवाकर ,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी हंसराम राठौर प्रधान प्रतिनिधि दुर्जनपुर कला सहित बड़ी संख्या में जनमानस की उपस्थिति रही सभी लोगों ने संगठन की सराहना की यह संगठन देश के लगभग आठ राज्यों में समाज सेवा के रूप में कार्य कर रहा है इस समय संगठन ने एक विशेष कार्यक्रम चला रखा है गांव की समस्या गांव में समाधान की तर्ज पर गांव-गांव जाकर के संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से उन समस्याओं का निस्तारण निराकरण कर रहे हैं यह कार्यक्रम लोगों के लिए विशेष वरदान साबित हो रहा है

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले