अवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना - ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहारअवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना - ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार

द्वारका में बाइक चोरी के बाद पुलिस का ढीला रवैया

पीड़ित भटकता रहा—न जांच में तेजी, न कोई ठोस कार्रवाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, May 1, 2026

Delhi News : राजधानी के द्वारका इलाके में बाइक चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत दर्ज होने के बावजूद पीड़ित को अब तक कोई राहत नहीं मिली है और वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।

FIR के अनुसार, पीड़ित का नाम मंशु वाधावन (पुत्र: संजीव कुमार) है, जिनकी जन्मतिथि 01 नवंबर 2002 है और वे भारतीय नागरिक हैं। उनका पता R-159, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059 बताया गया है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (नंबर: DL1SAH9510, काले रंग की) बाइक 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 3:07 बजे से 6:07 बजे के बीच द्वारका सेक्टर-11 इलाके से चोरी हो गई।

इस मामले में शिकायत ऑनलाइन दर्ज की गई, जिसके आधार पर द्वारका साउथ थाना में FIR नंबर 009560 (दिनांक 28/04/2026) दर्ज की गई। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(b) के तहत दर्ज किया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि “अब आपने ऑनलाइन कंप्लेंट कर दी है, आगे की कार्रवाई हम देख लेंगे।” इसके बाद से न तो कोई ठोस जांच हुई और न ही केस में कोई प्रगति दिखाई दी।

पीड़ित का कहना है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद पुलिस की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा, लेकिन बाइक की तलाश या आरोपियों की पहचान को लेकर कोई गंभीर प्रयास नजर नहीं आया।

इस पूरे मामले ने दिल्ली पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसी लापरवाही जारी रही, तो अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे और आम जनता का भरोसा पुलिस से उठता जाएगा।

फिलहाल पीड़ित मंशु वाधावन अपनी चोरी हुई बाइक की बरामदगी और न्याय की उम्मीद में भटकने को मजबूर हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले