सहारनपुर। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर में 11जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2025 तक किया गया था।
विभाग द्वारा उपरोक्त प्रदर्शनी का समापन राज्य मंत्री जसवन्त सैनी, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उ०प्र० सरकार, द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। मंत्री द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों/राज्यों से आये स्टालों का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। अपने सम्बोधन में राज्य मंत्री द्वारा वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने हेतु प्नदर्शनी में आये आगन्तुकों को प्रेरित किया गया।
राज्य मंत्री द्वारा आमजन से ब्रेडेड कपडों के स्थान पर स्वदेशी सामान को अपनाने हेतु भी प्रेरित किया गया। समापन समारोह में मानवेन्द्र पुण्डीर, पूर्व जिलाध्यक्ष, मेलाराम पंवार, सदस्य, पिछडा वर्ग आयोग, उ०प्र० सरकार, डा० भीमराव अम्बेडकर समिति, माधोनगर, सहारनपुर के अध्यक्ष राम सिंह जी. (पूर्व शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया), लाल सिंह, पूर्व आयकर अधिकारी, आयकर विभाग, सहारनपुर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा मंत्री /प्रदर्शनी में विभिन्न स्थानों / राज्यों से आये स्टाल स्वामियों का धन्यवाद प्रकट किया गया तथा मंत्री को सम्पूर्ण 85 स्टालों की कुल बिकी धनराशि रू0 92.86 लाख से अवगत कराया गया जिस पर मंत्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा सभी खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी/ स्टॉफ को बधाई दी गयी। प्रदर्शनी में सबसे अधिक बिकी हेतु राज्य मंत्री द्वारा प्रथम पुरस्कार हेतु मै० सन्त विनोवा भावे सेवा संस्थान, नकुड, सहारनपुर, द्वितीय पुरस्कार हेतु श्रीमती वीनू अग्रवाल, मथुरा तृतीय पुरस्कार हेतु फाहीम उद्दीन, मुरादाबाद, तथा नाटीकला, ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना में चयनित उद्यमियों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सोम प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, शामली जुगल किशोर, मै० सन्त विनोवा भावे सेवा संस्थान, नकुड के मंत्री प्रदीप कुमार, मै० शिवम सेवा सदन, गंगोह, सहारनपुर के अध्यक्ष संजय सैनी, खादी ग्रामोद्योग विभाग, सहारनपुर मण्डल के स्टॉफ विनय कुमार, वरिष्ठ सहायक, अभिषेक अलेरिया, वरिष्ठ सहायक, सौरभकुमार, वरिष्ठ सहायक, अभिषेक मिश्रा कनिष्ठ सहायक, धीरेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहे।






