सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों का होगा निपटारा; कन्या जन्मोत्सव और जेल निरीक्षण का भी है कार्यक्रम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 10, 2026

सोनभद्र (चुर्क)अमान खान ब्यूरो चीफ: राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती डॉ. बबिता सिंह चौहान 13 मार्च 2026 को जनपद के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जनसुनवाई करने के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगी।

कन्या जन्मोत्सव और जनसुनवाई

अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष महोदया 13 मार्च को प्रातः 9:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात, सर्किट हाउस चुर्क में जनपद की महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी। इसी क्रम में वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी।

गोद भराई और जेल निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद सर्किट हाउस सभागार में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत डॉ. बबिता सिंह चौहान डाला स्थित वैष्णों माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। अपने भ्रमण के अंतिम चरण में वह जिला कारागार (महिला बंदीगृह) का औचक निरीक्षण कर महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लेंगी, जिसके बाद वह अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले