400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले- 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, May 7, 2026

4 मई सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है. अब खबर है कि सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. चुनाव नतीजों में एक्टर विजय की तीन साल पहले बनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने सबसे ज्यादा सीट जीती हैं. पहले ही चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती है. फिलहाल, इस चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है.

इधर, सूत्रों ने बताया कि सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है. राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे पर अभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं नजर आ रहे हैं. राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे पर कानूनी राय मांगी है.
विजय ने 112 विधायकों का समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा था. हालांकि, बहुमत न होने पर राज्यपाल ने उनसे कहा है कि 118 विधायकों के साथ दोबारा आइए.

इधर, कांग्रेस के समर्थन के बावजूद टीवीके बहुमत से अभी भी कुछ सीट दूर है. वहीं, वीसीके समेत अन्य दलों को रुख अब भी साफ नहीं है. ऐसी हालत में विजय बाकी पार्टियों के समर्थन पत्र का इंतजार कर सकते हैं. इससे गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण में देरी देखी जा सकती है.

दरअसल, पहले खबर आई थी कि 7 मई को जोसेफ विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री स्टालिन अपने गढ़ कोलाथुर में टीवीके प्रत्याशी से चुनाव हारे हैं. उनकी पार्टी डीएमके ने इस चुनाव 59 सीटें जीती हैं. वहीं AIDMK ने 47 सीटें जीती हैं. इधर, कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं. वहीं, पीएमके ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है.

इधर, टीवीके चीफ ने केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की है. तमिलनाडु की टीवीके की जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सबसे पहले एक्टर विजय को जीत की बधाई दी थी. इसपर पार्टी चीफ विजय ने एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही लिखा कि धन्यवाद प्रधानमंत्री महोदय. आपकी शुभकामनाओं के संदेशों के लिए धन्यवाद. हमारी जनता का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है. राजनीति से ऊपर उठकर हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु की जनता के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इस प्रयास में हम केंद्र सरकार के सहयोग की आशा करते हैं.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले