सोनभद्र (ब्यूरो चीफ, अमान खान)। जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना माँची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वर्ष 2011 से संबंधित आबकारी अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
■ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना माँची पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 24/11 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम से जुड़े प्रकरण में फरार वारंटी को घेराबंदी कर दबोच लिया।
■ झारखंड का रहने वाला है अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोहर राम पुत्र स्वर्गीय जतन राम के रूप में हुई है, जो ग्राम राजी, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड) का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन माँची पुलिस की सक्रियता से अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
■ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना माँची के प्रभारी निरीक्षक भैया एस.पी. सिंह, उप-निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, राधेश्याम यादव और विशम्भर राय शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।







