एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना

​अमेठी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज रविवार, 29 मार्च 2026 को अमेठी जनपद के पलिया पूरब, मुसाफिरखाना से श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था अयोध्या के लिए रवाना

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, March 29, 2026

अमेठी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज रविवार, 29 मार्च 2026 को अमेठी जनपद के पलिया पूरब, मुसाफिरखाना से श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

​इस यात्रा का आयोजन सतीश बी.डी.सी. द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 4 बसों के माध्यम से लगभग 240 श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन हेतु प्रस्थान किया।

भोर में ही उमड़ी भीड़

​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार सुबह 5:00 बजे दयाल बाग जोगी बीरन स्थान पर सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए। भोर का समय होने के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बसों के रवाना होते समय पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के नारों से गुंजायमान हो उठा।

सुरक्षित और सुलभ यात्रा का संकल्प

​आयोजक सतीश बी.डी.सी. ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की अयोध्या दर्शन की इच्छा को पूरा करने के उद्देश्य से इस सामूहिक यात्रा का प्रबंध किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों का इंतजाम किया गया ताकि पलिया पूरब और मुसाफिरखाना क्षेत्र के बुजुर्ग और महिलाएं सुगमता से रामलला के दरबार में हाजिरी लगा सकें।

​इस यात्रा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और आज सामूहिक रूप से दर्शन के लिए जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले