महंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी - सपा की जन चौपाल में उमड़ा दर्द: 'नल तो लगे हैं पर पानी नहीं, स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई परेशानी' - बांस-बल्ली के सहारे 1 किमी तक दौड़ रही बिजली, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग - निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंहमहंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी - सपा की जन चौपाल में उमड़ा दर्द: 'नल तो लगे हैं पर पानी नहीं, स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई परेशानी' - बांस-बल्ली के सहारे 1 किमी तक दौड़ रही बिजली, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग - निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह

महंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी

अभिभावकों को किसी खास दुकान से खरीदारी के लिए विवश किया तो होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानाचार्य को दी गई चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, April 8, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को चिन्हित दुकानों से महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर करने की मिल रही शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जयराम सिंह की टीम ने नगर के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में औचक छापेमारी कर जांच की।

अभिभावकों की शिकायत पर हुई जांच:

विभागीय टीम को शिकायत मिली थी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एनसीईआरटी (NCERT) के बजाय अन्य प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लगवाई जा रही हैं और अभिभावकों पर एक खास दुकान से ही ड्रेस व किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। जांच के दौरान डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से कड़ी पूछताछ की। हालांकि, प्रधानाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही संचालित हैं और किसी अभिभावक को किसी विशेष दुकान के लिए विवश नहीं किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य को सख्त अल्टीमेटम:

डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फीस वृद्धि, पाठ्यपुस्तकों की भिन्नता या ड्रेस मटेरियल को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दबाव की शिकायत मिली, तो विद्यालय के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावक कहीं से भी सामग्री खरीदने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र हैं।

जांच के दौरान बंद मिली दुकान:

स्कूल के बगल में स्थित ‘द बुक मार्ट’ नामक दुकान पर भी जब टीम जांच के लिए पहुंची, तो वह बंद पाई गई। विभाग ने कहा है कि इस दुकान की पुनः जांच की जाएगी और यदि स्कूल से कोई विसंगति या सांठगांठ पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई होगी। जांच टीम में डीआईओएस जयराम सिंह के साथ जिला समन्वयक अरविंद सिंह चौहान और प्रधान सहायक कमलेश सिंह यादव शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले