सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

महंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी

अभिभावकों को किसी खास दुकान से खरीदारी के लिए विवश किया तो होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानाचार्य को दी गई चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, April 8, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को चिन्हित दुकानों से महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर करने की मिल रही शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जयराम सिंह की टीम ने नगर के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में औचक छापेमारी कर जांच की।

अभिभावकों की शिकायत पर हुई जांच:

विभागीय टीम को शिकायत मिली थी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एनसीईआरटी (NCERT) के बजाय अन्य प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लगवाई जा रही हैं और अभिभावकों पर एक खास दुकान से ही ड्रेस व किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। जांच के दौरान डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से कड़ी पूछताछ की। हालांकि, प्रधानाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही संचालित हैं और किसी अभिभावक को किसी विशेष दुकान के लिए विवश नहीं किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य को सख्त अल्टीमेटम:

डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फीस वृद्धि, पाठ्यपुस्तकों की भिन्नता या ड्रेस मटेरियल को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दबाव की शिकायत मिली, तो विद्यालय के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावक कहीं से भी सामग्री खरीदने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र हैं।

जांच के दौरान बंद मिली दुकान:

स्कूल के बगल में स्थित ‘द बुक मार्ट’ नामक दुकान पर भी जब टीम जांच के लिए पहुंची, तो वह बंद पाई गई। विभाग ने कहा है कि इस दुकान की पुनः जांच की जाएगी और यदि स्कूल से कोई विसंगति या सांठगांठ पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई होगी। जांच टीम में डीआईओएस जयराम सिंह के साथ जिला समन्वयक अरविंद सिंह चौहान और प्रधान सहायक कमलेश सिंह यादव शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले