होली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेशहोली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश

होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को खिलाई गुजिया, दी शुभकामनाएँ; अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, March 5, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ: होली पर्व के अवसर पर शांति-सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आमजन से संवाद कर त्यौहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

एसपी वर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्कता से काम करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान एसपी महोदय ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और सभी जनपदवासियों को सुरक्षित होली की बधाई दी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले