मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा

एसपी अभिषेक वर्मा के अभियान के तहत 55 वर्षीय फेकू लाल पनिका गिरफ्तार, डिग्री कालेज चौराहे से हुई पकड़

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, March 5, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ: ओबरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फेकू लाल पनिका पुत्र छट्ठू लाल, निवासी ग्राम परसोई (ओबरा) के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर 03 मार्च को रात करीब 11:50 बजे डिग्री कालेज चौराहा ओबरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना ओबरा पर मु.अ.सं. 45/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस और ¾(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक शमशेर यादव, उ.नि. रामसिंह यादव, का. अरुण यादव और म.का. अर्चना शामिल थीं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले