एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया ‘सच्चे समाजवाद’ का संदेश

सोनभद्र में अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर खुशियां बांटी गईं, बच्चों को मिले रंग-मिठाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 3, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ: आज सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ वार्ड नंबर 1, दलित बस्ती परिवार के बच्चों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्चों में रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी और मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ साझा कीं और माताओं-बहनों से आशीर्वाद लिया।

प्रमोद यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह श्री अखिलेश यादव का दिशा-निर्देश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उनके सुख-दुःख में हाथ बटाया जाए और खुशी के त्योहार मनाए जाएँ, यही सच्चा समाजवाद और पर्व है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने और माता-पिता का कहना मानने के लिए प्रेरित किया। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने भी बच्चों के साथ होली खेलने को ‘असली पर्व’ बताया।

इस मौके पर संदीप पटेल, रवि भारती, जुनैद अंसारी और अरविंद विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले