सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस

साइबर ठगों पर पुलिस की मार, एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 3, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ: सोनभद्र की पन्नूगंज साइबर टीम ने एक बार फिर शानदार काम करते हुए एक व्यक्ति के 35,000 रुपये वापस कराए हैं, जो उससे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे गए थे। अरबाज खान नाम के आवेदक के भाई के साथ यह धोखाधड़ी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल की मदद से फ्रॉड की गई रकम को संबंधित खाते में होल्ड कराया और बैंक से समन्वय स्थापित कर अरबाज खान के मूल बैंक खाते में पूरी 35,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी।

आवेदक ने पन्नूगंज साइबर टीम को धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की।

साइबर अपराध से बचें: अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले