दुर्गा मंदिर से घण्टा चोरी , पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा - परिवार रजिस्टर फर्जीवाड़े में सचिव मोहम्मद अफजल पर BNS व लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 4 का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन - ​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान - गुयाना के उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की - नरेन्द्र मोदी ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बाफ्टा जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बतायादुर्गा मंदिर से घण्टा चोरी , पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा - परिवार रजिस्टर फर्जीवाड़े में सचिव मोहम्मद अफजल पर BNS व लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 4 का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन - ​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान - गुयाना के उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की - नरेन्द्र मोदी ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बाफ्टा जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया

सोनभद्र: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई; गिट्टी लदा वाहन पकड़ने के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

​हाथीनाला पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने दबोचे चालक, खलासी और मुंशी; वाहन स्वामी समेत अन्य पर भी मुकदमा दर्ज

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 23, 2026

हाथीनाला, सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथीनाला पुलिस और खनन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त एक वाहन को पकड़ा गया और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खनन निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम हाथीनाला तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या UP64 CT 9697 को रोका गया, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से गिट्टी लदी पाई गई।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

​पुलिस ने इस मामले में चालक, खलासी, मुंशी, वाहन स्वामी और क्रशर प्लांट संचालक सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ BNS, उत्तर प्रदेश उपखनिज नियमावली और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. रमाशंकर पनिका (चालक) – निवासी पिण्डारी, सोनभद्र।
  2. नन्दलाल गोंड (खलासी) – निवासी पिण्डारी, सोनभद्र।
  3. धर्मेन्द्र कुमार सिंह (मुंशी) – निवासी मड़िहान, मीरजापुर।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

​वाहन स्वामी रमेश यादव, क्रशर प्लांट संचालक और एक अन्य आरोपी (दूबे जी) के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले