एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

सोनभद्र: बीच सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार, गाड़ी सीज

ओबरा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई; शराब पीकर गाली-गलौज और तेज म्यूजिक बजाने पर सूरज, अभि और आकाश पहुंचे जेल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 23, 2026

ओबरा, सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): सड़कों पर स्टंट कर रील बनाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार की देर रात थाना ओबरा पुलिस ने वाहन में तेज आवाज में गाना बजाने, शराब पीकर राहगीरों से अभद्रता करने और खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

​कार्रवाई की मुख्य बातें:

  • ​अभियुक्तों की पहचान: सूरज कुमार भारती (बिल्ली मारकुण्डी), अभि उर्फ राजीव (गजराज नगर) और आकाश भारती (मोतीचन्द्र चौराहा) को पुलिस ने दबोचा।
  • ​क्या था मामला: आरोपी गाड़ी संख्या UP 64 R 6261 से सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे। मना करने पर राहगीरों से गाली-गलौज और आपस में झगड़ा कर रहे थे।
  • ​कानूनी एक्शन: पुलिस ने वाहन को MV Act की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, तीनों आरोपियों को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

​पुलिस टीम: चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, उ०नि० रामसिंह यादव और उनकी टीम ने इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर स्टंट और आम जनता को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले