नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी - बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएंनरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी - बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

​सोनभद्र: सपा का भाजपा सरकार के ‘झूठे वादों’ के खिलाफ हल्ला बोल, स्वर्ण जयंती चौक पर किया प्रदर्शन

सदर विधायक की चुप्पी पर उठाए सवाल; बाईपास, बंद ट्रामा सेंटर और महंगाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 20, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): ​जनपद की ज्वलंत समस्याओं और विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को ‘कागजी विकास’ करार देते हुए जनता के शोषण का आरोप लगाया।

सदर विधायक पर तीखा हमला:

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “आज जनपद का व्यापारी बाईपास निर्माण को लेकर सहमा हुआ है और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन अफसोस की बात है कि सदर विधायक ने सदन (विधानसभा) में इस मुद्दे पर एक बार भी आवाज नहीं उठाई।”

प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे:

  • स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली: वक्ताओं ने कहा कि जिले में ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़ी है, जिसके कारण गरीब मरीजों को इलाज के लिए बनारस की दौड़ लगानी पड़ रही है।
  • महंगाई और भ्रष्टाचार: सपा नेता मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और गिट्टी-बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। ‘हर घर जल नल योजना’ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा।
  • जर्जर सड़कें: प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोनभद्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन सत्ताधारी जनप्रतिनिधि गहरी नींद में सो रहे हैं।

उपस्थिति:

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से दीपक पटेल, अंकित अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल, सूरज भारती समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले