जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

विद्युत कटौती नही हुआ बंद तो व्यापारी खाएंगे सल्फास – सुधाकर गुप्त

विद्युत कटौती से आजिज व्यापारियों ने दी जान देने की धमकी, पूरे अगस्त माह में विद्युत आपूर्ति रही खराब

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Traders fed up with power cuts threaten to commit suicide

मनोज कुमार यादव ब्यूरो के देवरिया

देवरिया। सलेमपुर पूरे प्रदेश में जहां सरकार विद्युत आपूर्ति बेहतर होने का दावा कर रही है वही सलेमपुर तहसील मुख्यालय पर करीब एक महीने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इससे आजिज होकर नगर के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर जाकर उनके अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक को पत्रक सौंप कर चेतावनी दिया कि अगर 48 घण्टे में आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नही हुआ तो हमलोग यहीं कार्यालय पर सल्फास खाने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि नगर के स्वर्गीय रामविलास राव के मकान के सामने लगा ट्रांसफार्मर, सोहनाग मोड़ पर उतर तरफ का ट्रांसफार्मर, मेन रोड पर गौरीशंकर गुप्ता के मकान के सामने सहित रेलवे स्टेशन, हरैया में लगा हुआ ट्रांसफार्मर आए दिन कभी खूंटी ,जम्फर जलने व अनेक कारणों से आपूर्ति बाधित हो जाता है। पूरी पूरी रात बिजली नही मिल पाती है ।इसकी जानकारी जब उपभोक्ता लेने की कोशिश करते हैं तो कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फोन नही उठाते हैं। बड़ी मजबूरी में हमलोग यह कदम उठाने जा रहे हैं।

यहां के निर्वाचित प्रतिनिधि सलेमपुर में निवास नही करते हैं जिससे कि वह जनता की परेशानी जान सके। पत्रक सौपने वालों में सोमेश्वर सिंह, संजय पांडेय, कर्मवीर रौनियार, महेश जायसवाल, रामप्रताप यादव, आकाश जी, शिवलाल वर्मा योगेश जायसवाल, मुकेश कुमार वर्मा, विद्यासागर तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, विनय वर्मा, संतोष कुमार आलोक, आकर्ष गुप्ता, छोटेलाल, मेवालाल, पवन कुमार, हरेराम श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले