बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

23वां विग्रह सस्थापना दिवस पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

इस शोभा यात्रा का शहर की सभी सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 16, 2025

This procession was given a grand welcome by all the social and political organizations of the city.

सहारनपुर। श्री श्री 108 स्वामी रामानंद सरस्वती जी महाराज नकुड़ वाले बाबा जी के 23वें विग्रह स्थापना दिवस के उपलक्ष में सरस्वती युवा संगठन ट्रस्ट सहारनपुर ‌द्वारा श्री सीताराम मंदिर ज्वाला नगर से पंत विहार सत्संग भवन तक परम पूज्य श्री देवी सुदीक्षा सरस्वती जी के सानिध्य में अव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

इससे शोभा यात्रा में सर्वप्रथम धर्म ध्वज गणपति जी की सवारी, नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ सिंदूरी हनुमान जी की इराकी, मीराबाई, संत रविदास व कवीर दास जी की झांकी ने इस शोभायात्रा से चार चांद लगाए। तत्पश्चात श्री महाराज जी की सवारी समरसता के भाव की दशाते हुए 108 महिलाएं कलश लेकर चलती हुई इस शोभा यात्रा के आकर्षण का केंद्र रही। परम पूज्य देवी जी के नेतृत्व में महिला समाज नें कीर्तन के द्वारा वातावरण को राममई बना दिया। इस शोभा यात्रा का शहर की सभी सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।

इन स्वागत में नगर विधायक राजीव गुम्बर, नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई महापौर डॉ अजय सिंह पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा पूर्व महापौर सजीव वालिया पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा अमित गगनेजा राकेश जैन पार्षद मुकेश मक्खड समाजसेवी दिनेश सेठी एवं संभल परिवार, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, सहारनपुर उद्‌योग व्यापार मंडल, ग्लोवल डिस्कवरी स्कूल आदि अन्य संस्थाएं रही।

यात्रा का संचालन अध्यक्ष राजीव कालिया, सचिव संजीव जसूजा, कोषाध्यक्ष अमृत बजाज के नेतृत्व में हुआ, यात्रा में शिव चुचरा, नीरज कपूर, अशोक झाब, गुलशन गांधी, सुनील बजाज, सुधीर मिगलानी, महेश तनेजा, सौरभ मदान, मानस कपूर, सोनू नागपाल, दीपक गंगा, मोनू मल्होत्रा, सोनू थरेजा, सौरभ जसूजा, असित चादना, दिनेश खन्ना, इंद्रजीत जसूजा, प्रमोद ठकराल, रिकू कपूर, हरीश खुराना, किरान लाल मक्कड, कमल जसूजा, जगदीश खुराना, नरेश बजाज, राजू कालरा, अशोक मक्कड़, वाँवी खुराना, विट्या रत्न, राजेंद्र खुराना, ओम लोटन बंटी एस सुधा मानस सेठिया नीरज सेठिया निशु तनेजा सुरेन्द्र कालरा लविश कालड़ा रोहन ठकराल कार्तिक शुभम टुटेजा पारस टुटेजा पक्षीण वाधवा सुरेंद्र कक्कड़ अक्षय अग्रवाल फूल कुमार लेखराज कालरा हंसराज चरणजीत सेठिया रुचिर अरोड़ा, अमित डाग आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले