जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत पर विधायक सुरेंद्र चौरसिया एवं अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने दी आर्थिक मदद

विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 13, 2025

The MLA assured to provide all possible help to the victim's family

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,भटनी। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया पीड़ित परिवार से मिलने भटनी पहुंचे एवं हर संभव मदद देने का आश्वासन देते हुए मौके पर आर्थिक सहायता भी दी उन्होंने स्वo राजू मद्धेशिया की पत्नी शशिप्रभा से मिलकर परिवार को संवेदना व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के दादर टोला निवासी राजू मद्धेशिया, पत्नी शशिप्रभा देवी, 06/09/2025 की शाम चूड़ा गली में हनुमाखड़ा के ब्राह्मण भोज का खाना बनाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से लगभग 50 कदम की दूरी पर उनकी बाइक पर पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे राजू मद्धेशिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

इसी दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया चेयरमैन, विजय कुमार गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ गांधी जी पूर्व शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि लालबिहारी प्रजापति, जितेंद्र मद्धेशिया, रामु मद्धेशिया, छट्ठू मद्धेशिया, गोपाल जायसवाल, अलखनिरंजन मिश्रा, नागेंद्र यादव, हरिन्द्र यादव, श्याम बहादुर चौरसिया, संगीता देवी समेत अन्य लोग भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

शशिप्रभा के दो छोटे बच्चे, दुर्गेश मद्धेशिया 10 वर्ष एवं धन्नू मद्धेशिया 8 वर्ष गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं और इस दुखद घटना से पूरी तरह स्तब्ध हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ महाराज जी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले