गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलनगांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन

महापौर ने की मेला संयोजक व सहसंयोजकों की घोषणा और अधिक भव्य रुप से आयोजित होगा मेला गुघाल: महापौर

आज वार्ड 30 के पार्षद नीरज शर्मा को संयोजक, वार्ड 42 के पार्षद के के बत्रा, वार्ड 51 के पार्षद मौ.अहमद मलिक व वार्ड एक की पार्षद नूतन तोमर को मेला आयोजन के लिए सह संयोजक मनोनीत किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 1, 2025

The mayor announced the fair coordinator and co-coordinators

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज मेला गुघाल के लिए विधिवत् रुप से मेला संयोजक के साथ तीन मेला सहसंयोजकों के नाम की घोषणा कर दी। गत 25 अगस्त को संपन्न हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदन ने सर्व सम्मति से महापौर को मेला संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त करने का अधिकार दिया था।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सदन द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में आज वार्ड 30 के पार्षद नीरज शर्मा को संयोजक, वार्ड 42 के पार्षद के के बत्रा, वार्ड 51 के पार्षद मौ.अहमद मलिक व वार्ड एक की पार्षद नूतन तोमर को मेला आयोजन के लिए सह संयोजक मनोनीत किया है।
महापौर ने उक्त मेला आयोजन के लिए उक्त पार्षदों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि मेला गुघाल उत्तर भारत का एक सांस्कृतिक व राष्ट्रीय एकता का महापर्व है। मेला संयोजक व सहसंयोजकों के सहयोग से मेले का आयोजन इस वर्ष और अधिक भव्य रुप से आयोजित किया जायेगा। संयोजक व सहसंयोजकों के मनोनीत होने पर उपसभापति मयंक गर्ग व पार्षद दल नेता दिग्विजय चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले