पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानीपुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी

मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रगट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना एवं भजन-संध्या का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने की सहभागिता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 30, 2026


संवाददाता: पुलकित दास महंत
प्रदेश स्टेट प्रभारी, छत्तीसगढ़ – दैनिक अयोध्या टाइम्स

घरघोड़ा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड घरघोड़ा नगर पंचायत में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रगट उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सदगुरु कबीर साहेब जी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा के पश्चात श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचे, जहां सदगुरु कबीर साहेब जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान महंत जी ने सदगुरु कबीर साहेब जी के दोहों एवं उनके जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सत्य, समानता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

रात्रि में भजन-संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, माताएं, युवा एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले