बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

प्राथमिक विद्यालय में टेलीविजन दिवस मनाया

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 21 नवंबर 1996 को टीवी के महत्व पर चर्चा करने के लिए मीडिया को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

Television Day celebrated in primary school

छुटमलपुर (संवाददाता)
सहारनपुर।
प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में विश्व टेलीविजन दिवस मनाया गया। शिक्षिका अंजली आर्य ने बताया कि आज विश्व टेलीविजन दिवस है टेलीविजन के बिना घर अधूरा सा लगता है टीवी के इसी महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 21 नवंबर 1996 को टीवी के महत्व पर चर्चा करने के लिए मीडिया को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया तभी से प्रतिवर्ष 21 नवंबर को यह दिवस मनाया जाता है।

आजकल टीवी की उपयोगिता को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं इसकी सकारात्मकता के साथ-साथ नकारात्मक प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ते हैं परंतु किसी भी चीज की सकारात्मक और नकारात्मक का प्रभाव हमारे हाथ में होता है। हमे इसका ज्ञान होना चाहिए की हमे किसी चीज का कितना इस्तेमाल करना है। स्मार्ट टीवी का चलन जोर पकड़ने से इनकी बिक्री भी बहुत बढ़ी है घर पर मनोरंजन work-from-home वर्चुअल मीटिंग्स ,ऑनलाइन क्लासेज आदि सभी चीजें इसके द्वारा संभव है। टीवी हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। साथ ही शिक्षिका ने बच्चों को पेंटिंग प्रतियोगिता और विभिन्न गतिविधियां करवाई।

जिसमें आरजू अर्शी इल्मा अलीशान दिल अक्शा आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।शिक्षिका ने बताया कि हमारे पाठ्यक्रम में भी बच्चों को विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाएं कराने के आदेश हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए यह सब गतिविधियां बच्चों को कराई जाती है जिससे बच्चों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है और बच्चे इन महतवपूर्ण दिवसों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करते हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले