बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

नुरीगंज बाजार का पुल निर्माण का सर्वे शुरू हुआ

नगरवासियों ने मिठाई खिलाकर उत्साह जाहिर की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,भटनी। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। नगर पंचायत के नुरिगंज बाजार के पास नदी पर पुल निर्माण को लेकर सेतु निगम देवरिया की टीम ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। पुल और सड़क का निर्माण पूरा होने पर भटनी क्षेत्र को सीधे तौर पर कई गॉंव सहित बिहार से जोड़ा जाएगा। जिससे लाखो लोगों के आवागमन की कठिनाई खत्म होगी और व्यापार शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। सर्वे के दौरान टीम ने डीजीपीएस एवं टीएस मशीन से तकनीकी जाँच की और अनुमान लगाया कि पुल के लिए करीब 250 से 300 मीटर अप्रोच की आवश्यकता होगी। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क भी बनाई जाएगी। जो बनकटा, जिगनी और डुमरी जैसे कई गांवों को जोड़ते हुए बिहार की सीमा तक सीधा मार्ग देगी। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और विधायक की पहल सर्वे के मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व सभासद मौजूद रहे।

इस दौरान सभासद कुंदन सिंह ने कहा कि यह पुल आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मार्ग बनेगा और पूरे इलाके को नई दिशा देगा। वहीं विनय सिंह ने कहा कि बिहार से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होने पर व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। इसके अलावा सभासद प्रतिनिधि शिवशंकर मौर्य, मनीष मद्धेशिया,रमन तिवारी सोहनलाल गुप्ता, हरी मद्धेशिया, अमरीष मद्धेशिया, महबूब आलम, मनोज गौंड़, पिंटू गौंड़, शिवनाथ प्रसाद, संतोष कुमार साहनी, शेषनाथ यादव, दीपू साहनी, पवन मद्धेशिया, सहदेव मद्धेशिया, सम्साद अंसारी, विशम्बर बरनवाल और पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे और सभी ने पुल निर्माण को ऐतिहासिक कदम बताया।

रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि यह पुल पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।

अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओ तक पहुँच अब बेहद आसान होगा आवागमन की समस्या ख़त्म होगी यह विकास का ऐसा काम है जिसकी लोग पीढ़ियों तक सराहना करेगा नगवरवासी व क्षेत्रवासी का कहना है कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि विकास का सेतु है, जो भटनी को सीधे बिहार से जोड़कर आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की दिशा और दशा बदल देगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले