जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

चाँदा रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, नही हो सकी शव की पहचान

सुल्तानपुर रिपोर्ट-मनोज कुमार सुल्तानपुर । जनपद के चाँदा कोतवाली अंतर्गत चाँदा पट्टी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति किसी तेज रफ्तार ट्रेन की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सुल्तानपुर रिपोर्ट-मनोज कुमार

सुल्तानपुर । जनपद के चाँदा कोतवाली अंतर्गत चाँदा पट्टी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

शव के हालत बेहद क्षत-विक्षत हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।सूचना मिलने पर चाँदा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और संवेदना का माहौल है।

लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास सुरक्षा के इंतज़ाम बेहद लचर हैं और यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान पर कोई जान गई हो। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कोई कारण।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले