धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा - भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alertधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा - भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

लखनऊ-बलिया हाइवे मार्ग पर पेड़ बिजली के खम्भे पर गिरा, नीचे दबकर मोची की हुई मौत

सुल्तानपुर रिपोर्ट बृजेश श्रीवास्तव सुल्तानपुर । जनपद के अंतर्गत लखनऊ-बलिया हाइवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ यहां मोतिगरपुर ब्लाक के पांडेयबाबा में हल्की हवा से मिट्टी नम होने के कारण एक महुआ का पेड़ बिजली के खम्भे पर गिरा। जिसके नीचे दब कर एक अधेड़ व्यक्ति

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सुल्तानपुर रिपोर्ट बृजेश श्रीवास्तव

सुल्तानपुर । जनपद के अंतर्गत लखनऊ-बलिया हाइवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ यहां मोतिगरपुर ब्लाक के पांडेयबाबा में हल्की हवा से मिट्टी नम होने के कारण एक महुआ का पेड़ बिजली के खम्भे पर गिरा। जिसके नीचे दब कर एक अधेड़ व्यक्ति (मोची) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हाइवे पर हल्का जाम लग गया जिसे पुलिस खुलवाने में जुटी है।

मोतिगरपुर ब्लाक के भुअरपुर हांसापुर निवासी श्री राम (55वर्ष ) पुत्र राम लाल मोची का कार्य करते थे। रोज की तरह रविवार सुबह वे घर से कार्य के लिए लखनऊ-बलिया हाइवे पर पांडेयबाबा बाजार में पहुंचे और महुए के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी बदले मौसम में हल्की हवा से पेड़ सीधे खम्भे पर जा गिरा। जब तक श्री राम वहां से भागकर अपनी जान बचाते तब तक वे खम्भे के नीचे आ गए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य करते तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

इससे हाइवे पर आधी रोड बाधित हो गई मोतिगरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाना शुरू कर दिया है। एसओ मोतिगरपुर विजय सिंह ने बताया शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी जसमती, तीन बेटे, मनोज, सुनील, सुशील और दो बेटियों सोनम व वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले