धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा - भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alertधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा - भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

रामभक्तों के लिए विशेष भेंट: भजन गायक दीनबंधु सिंह द्वारा ‘रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों’ का सुमधुर गायन यूट्यूब पर हुई रिलीज

सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव सुल्तानपुर । जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक दीनबंधु सिंह ने आध्यात्मिक संगीत प्रेमियों को एक अनमोल उपहार देते हुए ‘रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों’ का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया है। यह भक्तिपूर्ण प्रस्तुति अब यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव

सुल्तानपुर जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक दीनबंधु सिंह ने आध्यात्मिक संगीत प्रेमियों को एक अनमोल उपहार देते हुए ‘रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों’ का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया है। यह भक्तिपूर्ण प्रस्तुति अब यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और श्रोताओं के बीच लोकप्रियता प्राप्त कर रही है।

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयां भारतीय आध्यात्मिकता और भक्ति साहित्य की धरोहर हैं। दीनबंधु सिंह ने अपने मधुर स्वर और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से इन चौपाइयों में निहित आध्यात्मिक शक्ति को जीवंत कर दिया है।भजन के माध्यम से श्रोताओं को न केवल रामचरितमानस के गूढ़ अर्थों का अनुभव होगा, बल्कि यह संगीतमयी प्रस्तुति ध्यान और साधना के लिए भी अत्यंत उपयुक्त है। इस गायन को दीनबंधु सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुना और देखा जा

सकता है।दीनबंधु सिंह ने कहा, “रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों का गायन मेरे लिए एक साधना जैसा अनुभव रहा। मेरा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस अमूल्य ग्रंथ की शक्ति और भक्ति भावना से जुड़ें।”यह प्रस्तुति न केवल संगीत प्रेमियों को भाएगी, बल्कि धर्म, आस्था और आत्मिक शांति की खोज कर रहे सभी श्रोताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले