धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा - भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alertधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा - भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

मातृ भारती बैठक एवं सावन महोत्सव का कार्यक्रम हुआ संपन्न

सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव सुल्तानपुर । जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर में मातृ भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मातृ भारती इकाई का गठन चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती रागिनी पाठक एवम पूर्व मातृ भारती

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव

सुल्तानपुर । जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर में मातृ भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मातृ भारती इकाई का गठन चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती रागिनी पाठक एवम पूर्व मातृ भारती अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अस्थाना के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती प्रतिमा सिंह जी को मातृ भारती अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

समस्त कार्यक्रम मातृ भारती प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी शर्मा जी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय जी ने मातृ भारती की उपादेयता, इसके कार्यों एवं कर्तव्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त माताओं द्वारा सावन महोत्सव का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया।

इसमें विविध प्रकार के गीत-संगीत, लोकगीतों, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की सुंदरता और परंपरा को जीवंत किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार और मातृ भारती सदस्यों के बीच सामंजस्य, संस्कृति, और सेवा भाव को प्रकट करने वाला एक सराहनीय प्रयास रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले