दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर
रिपोर्ट धर्मेंद्र वर्मा
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वसायकपुर ग्राम सभा के पंचायत भवन पर सरकार के निर्देशानुसार कराए गए मनरेगा कार्य को लेकर सोशल आडिट टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का मिलान किया गया तो ग्राम सभा में जिसमें कुल 12 कार्य प्राप्त होने के प्रमाण मिले, और सभी कार्यों पर सोशल आडिट टीम के बीआरपी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी फाइलों पर पूर्ण रूप से ढंग से टीम के सहयोग से मिलान किया साथ ही साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए फाइलों का मिलान किया गया , यह सोशल ऑडिट बैठक का कार्यक्रम सोमवार को संपन्न किया गया जहां पर सब कुछ सही पाया गया , खुली बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत सचिव बसायकपुर, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, व जॉब कार्ड धारक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे







