ओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल - ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तारओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल - ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर क्राइम संवाददाता सलमान कादरी सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में माह जुलाई के तृतीय शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

क्राइम संवाददाता सलमान कादरी

सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में माह जुलाई के तृतीय शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण को गंभीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित करें जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 178 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 40 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले