सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज - जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने में ग्राम पंचायत भैरो कलां एक मिसाल बनकर उभरी - ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी - पीएम सूर्य घर योजना में प्रथम स्थान पर पीवीएस ट्रेडर्स, जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित। - जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया ।सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज - जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने में ग्राम पंचायत भैरो कलां एक मिसाल बनकर उभरी - ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी - पीएम सूर्य घर योजना में प्रथम स्थान पर पीवीएस ट्रेडर्स, जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित। - जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया ।

सोनम ठाकुर और अंशुल सोनी का म्यूजिक मिशन

सोनम ठाकुर और अंशुल सोनी का म्यूजिक ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू सोनम ठाकुर–अंशुल सोनी का म्यूजिक धमाका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, March 21, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : उत्तराखंड की उभरती अभिनेत्री सोनम ठाकुर अब अपने करियर का बड़ा कदम उठाते हुए बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार हैं। उनके साथ हैं म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और प्रोड्यूसर अंशुल सोनी, जिनकी कंपनी मूवमेंट क्रिएशन्स एलएलपी इस प्रोजेक्ट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखती है।

देहरादून की रहने वाली सोनम ठाकुर पिछले चार वर्षों से उत्तराखंड की पहाड़ी रीजनल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब वह सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी नई पहचान गढ़ने जा रही हैं। उनकी अपनी म्यूजिक कंपनी ‘नाटी नेशन रिकॉर्ड्स’ के साथ अंशुल सोनी की कंपनी का यह जॉइंट वेंचर कई बड़े और चर्चित सिंगर्स के साथ काम करेगा।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में मास्टर सलीम, सुनिधि चौहान, कुमार शानू, अलका याग्निक, पलक मुच्छल, कृष्णा बेउरा और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज कलाकारों की आवाज गूंजेगी। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई और उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर की जाएगी, जो इसे विजुअली भी खास बनाएगी।

इस सीरीज का पहला म्यूजिक एल्बम “तू जहां है मेरा” होगा, जिसे मशहूर गायक जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में सोनम ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और दर्शकों को उनका एक बिल्कुल नया और आकर्षक अंदाज देखने को मिलेगा। गानों का निर्देशन सुब्रतो करजाना कर रहे हैं, जबकि संगीत की कमान राजीव रॉय चौधरी ने संभाली है।

मई 2026 से शुरू होने जा रहे इस प्रोजेक्ट में कोरियोग्राफी शुभम आर्य करेंगे, वहीं मोनी ठाकुर सहायक कोरियोग्राफर के रूप में जुड़ी हैं। प्रोजेक्ट के मार्केटिंग हेड सपना सोनी और ए एंड आर लीड रोहन सोनी हैं, जो इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

सोनम ठाकुर के लिए यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना है जिसके जरिए वह उत्तराखंड के कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना चाहती हैं। वहीं अंशुल सोनी के साथ उनकी यह साझेदारी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई और मजबूत शुरुआत का संकेत दे रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले