मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

जयकारों से गूंजा नगर” सुंदर झांकियों के साथ निकली बालाजी की शोभा यात्रा

भक्ति का रंग चढ़ा” हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य बालाजी शोभा यात्रा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, March 7, 2026

रोहित कुमार कुशवाहा

खुटार। थाना क्षेत्र खुटार में 10 मार्च को आयोजित होने वाले श्री बालाजी के भव्य जागरण के उपलक्ष में शनिवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला।शोभा यात्रा मां पथवारी मंदिर से शुरू होकर तुकनिया–मैलानी रोड होते हुए लंगोटी बाबा मंदिर से होकर जागरण स्थल बीडीआर भट्ट मैदान तक पहुंची। इस दौरान कई सुंदर और आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। श्रद्धालु जयकारों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल रहे।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही, जिससे शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
आयोजकों ने बताया कि 10 मार्च को बीडीआर भट्ट मैदान में श्री बालाजी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें शाहजहांपुर के शुभम रंगीला, रुद्रपुर के अमन सांवरिया, मुंबई के सुमित सैनी और अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अंजलि द्विवेदी अपनी प्रस्तुति देंगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले