जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण, हैड गर्ल व हैड ब्वॉय बने जिम्मेदारी के प्रतीक

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान | मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए हैड गर्ल व हैड ब्वॉय की नियुक्ति की गई। जिन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से बैच व स्ट्रिप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।बुधवार को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान |
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए हैड गर्ल व हैड ब्वॉय की नियुक्ति की गई। जिन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से बैच व स्ट्रिप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
बुधवार को कस्बे में हाइवे पर स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक इंजीनियर सत्य संयम भूर्यां न, चैयरपर्सन श्वेता सैनी व प्रधानाचार्या डॉ कुमारी शालू ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन की ओर से स्कूल में होने वाले वार्षिक स्पोर्ट्स, क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हैड ब्वॉय व हैड गर्ल एवं हाउस के कैप्टन की नियुक्ति की गई। तदोपरांत नियुक्ति किये गए सभी हैड को बैच व स्ट्रिप लगाकर सभी को अपने अपने कार्यों को निष्ठा, लगन व ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ शालू कुमारी ने कहा कि आज के समय में सभी बच्चों को व्यर्थ के मनोरंजन का त्याग कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए सैल्फ स्टडी और मेडिटेशन की बहुत आवश्यकता है।प्रबन्धक इंजीनियर सत्य संयम भूर्यांन ने कहा कि आज माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए उनकी शिक्षा पर अथाह धन खर्च कर उन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं। इसलिए बच्चों का भी कर्तव्य है कि वे एकाग्रचित्त होकर अपनी शिक्षा की ओर धरना देकर अपने माता पिता के सपनों को साकार करें। इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले