जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

जिलाधिकारी ने की चकबन्दी विभाग की बिन्दुवार समीक्षा

वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु ग्राम में सुनवाई कर निर्णित करने के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहारनपुर । जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप जिन कार्यों में प्रदर्शन नहीं किया गया उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये। वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु ग्राम में सुनवाई कर निर्णित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने रिट याचिकाओं की पैरवी करते हुए स्थगन को समाप्त कराते हुए चकबन्दी प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मनीष बंसल ने उप संचालक चकबन्दी एंव बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देशित किया कि प्रगति समीक्षा लगातार करते रहे और जो भी अधिकारी व कर्मचारी शिथिलता बरत रहे है उनके प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। अगली बैठक से पूर्व इस तथ्य से अवगत कराये कि मानक कारगुजारी के अनुसार कार्य किया जा रहा है अथवा नहीं। चकबन्दी कार्यों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया तथा जन शिकायतें कम प्राप्त हो, इसके लिए जनसूचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने के लिए निदेश दिये गये।

उल्लेखनीय है कि जनपद में इस वित्तीय वर्ष मंे 24 ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत है जिनमें 03 ग्रामों का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा धारा 52(1) के अन्तर्गत प्रेषित किया गया है। वर्तमान में 21 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया संचालित है जिसमें लक्ष्य के अनुसार कार्य किये जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उप संचालक चकबन्दी अशोक कुमार सिंह व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजेश कुमार देवरार, सहायक चकबन्दी अधिकारीगण अमरीश कुमार, जरनेल सिंह, धीरज कुमार, तीर्थपाल उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले