गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

रामपुर मनिहारान में बिजली चेकिंग अभियान: 51 पर चोरी की FIR, 108 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान | विधुत विभाग की टीम ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 51 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए व 108 बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने की कार्यवाही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

Saharanpur Breaking News

वरदान संवाददाता

रामपुर मनिहारान | विधुत विभाग की टीम ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 51 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए व 108 बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने की कार्यवाही की गई। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में रामपुर/ नानौता के अभियंताओं ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र के गांव इस्लामनगर, दैदपुरा में बिजली चैकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एक लाख रुपए से अधिक के बकायदार उपभोक्ताओं की चैकिंग की गई पूर्व में काटे गए बिजली कनैक्शनों को पुनः चलते पाए जाते पर कार्यवाही करते हुए 51 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई इसके अलावा 108 बकायदार उपभोक्ताओं के 95.5 लाख रुपए के संयोजन को विच्छेदित एवं बकायेदार उपभोक्ताओं से 75 हजार रुपये की वसूली की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही अपने बकाया बिल जमा करा दें जिससे विछेदन व एफआईआर जैसी कानूनी कार्यवाही से बच सकें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले