गोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तारगोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, नेहा चौधरी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान।कललरपुर गांव में बुधवार को उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों को ड्रोन व चोरी की घटनाओं के प्रति जागरूक किया। चौपाल में उनके साथ उपनिरीक्षक नेहा चौधरी, महिला हेड कांस्टेबल सोनू व होमगार्ड विनोद मौजूद रहे। इस दौरान देवेंद्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

वरदान संवाददाता

रामपुर मनिहारान।
कललरपुर गांव में बुधवार को उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों को ड्रोन व चोरी की घटनाओं के प्रति जागरूक किया। चौपाल में उनके साथ उपनिरीक्षक नेहा चौधरी, महिला हेड कांस्टेबल सोनू व होमगार्ड विनोद मौजूद रहे। इस दौरान देवेंद्र सिंह ने विस्तार से बताया कि अपराधों की रोकथाम में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ड्रोन से निगरानी और चोरी जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेना होगा। बाद में टीम ने हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल पहुंचकर नेहा चौधरी ने छात्रों व स्टाफ को भी सतर्क रहने और पुलिस को सहयोग देने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि ऐसे कार्यक्रमों से अपराध पर अंकुश लगेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले