गोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तारगोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मन्दिरो में मनाया गया छठी पूजन उत्सव

महिलाओं ने दी यशोदा मैया को भजनों व नृत्य कर बधाइयां

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान
श्री कृष्णा जन्माष्टमी के बाद मंदिरों में छठी पूजन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया महिलाओं ने बधाइयां गायी वही भंडारों का आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद छठे दिन मंदिरों में छठी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया म मन्दिरो में इकट्ठा हुई महिलाओं के समूह ने छठी पर्व पर बधाइयां गायी वहीं धूमधाम के साथ उत्सव मनाया गया।

श्री रघुनाथ मंदिर डिप्टन वाला में जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया वहीं श्री कृष्ण जी के जन्म के छठे दिन मंदिर में छठी पूजन किया गया। महिलाओं ने कृष्ण जन्मोत्सव पर बधाई गाते हुए नृत्य किया व संगीत की तान पर भजनों से वातावरण को धर्ममय बनाये रखा। इसके अलावा प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर द्वारा,शिव मंदिरउधर मंदिर शिव पूरी,बालाजी घाम मंदिर,ब्लाक कालोनी स्थित मन्दिरो में भी छठी पूजन किया गया।

आयोजको द्वारा छठी पूजन के बाद भगवान जी को भोग प्रसाद अर्पित कर पूजन आरती की गई देर रात तक मंदिर में भक्त लोग व श्रद्धालु महिलाये मौजूद रही। इस दौरान मामचंद महाराज, प्रधान धर्मेस गुप्ता, अनुज शर्मा उर्फ टिंकू,सुखपाल भगत, सनातन धर्म सभा प्रधान जय राज पंवार, उमेश गोयल, अनुज शर्मा उर्फ टिंकू, राजपाल बाठला, कुलदीप बालियान प्रतिनिधि , अमित सैनी उर्फ छोटू सभासद,सोनू झांकी वाले, अभिषेक पंवार,सुशील पंवार आदि का भरपूर सहयोग रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले